गीतकार जावेद अख्तर ने आरएसएस से की तालिबान की तुलना , एबीवीपी ने फूंका पुतला
संघ पर गलत टिप्पडी करने के खिलाफ आज अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद ने गीतकार व शायर जावेद अख्तर का पुतला फूंका । जोरदार नारेबाजी कर प्रदर्शनकारियों ने अपने गुस्से का इजहार किया । विजय नगर चौराहे पर विद्यार्थी परिषद कार्यकर्त्ता इकट्ठा हुए और पुतले को आग के हवाले किया । कहा गया कि एक इंटरव्यू में जावेद अख्तर ने संघ की तुलना तालिबान से की है । कहा गया कि यह बयान देश का माहौल खराब करने वाला है ।
