कानपुर

 

अंडरपास के पास ठेकेदार से मारपीट व नकदी और चेन लूटी, आठ पर मुकदमा दर्ज

 

कानपुर के सचेंडी क्षेत्र में मंगलवार को मारपीट और लूट की वारदात सामने आई। लखनऊ के गोमती नगर निवासी जलकल ठेकेदार महेश सिंह पर सचेंडी अंडरपास के पास स्कॉर्पियो सवार युवकों ने हमला कर दिया। आरोप है कि बृजेंद्र सिंह, शिवम सिंह, अंशु सिंह, रोहित सिंह, डब्बू सिंह समेत अन्य आरोपितों ने ठेकेदार के साथ मारपीट करते हुए गाड़ी में रखे बैग से 6.50 लाख रुपये नकद और उनकी सोने की चेन लूट ली। पीड़ित का आरोप है कि वारदात के दौरान आरोपियों ने उन पर रायफल तक तान दी थी।

 

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और पीड़ित महेश सिंह की तहरीर पर आठ नामजद आरोपियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली गई है। एडीसीपी पश्चिम कपिल देव सिंह ने जानकारी दी कि पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि अन्य की तलाश जारी है।

 

एडीसीपी ने यह भी बताया कि महेश सिंह का अपनी पत्नी से बीते तीन वर्षों से पारिवारिक विवाद चल रहा है, जिसकी भी जांच की जा रही है कि कहीं यह घटना उसी विवाद से तो जुड़ी नहीं है।

 

पुलिस टीम फरार आरोपियों की तलाश में लगातार दबिश दे रही है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *