पास्टर्स एसोसिएशन ने जिलाधिकारी को शाल एवं मोमेंटो भेंट कर सम्मानित किया

 

 

कानपुर, उ०प्र० की नवनिर्वाचित कमेटी के तमाम पदाधिकारियों ने जिलाधिकारी का उनके कार्यालय में उनका स्वागत किया। पास्टर्स एसोसिएशन के अध्यक्ष पादरी संजय आल्विन व पुनः निर्वाचित महासचिव पादरी जितेन्द्र सिंह ने जिलाधिकारी जितेन्द्र प्रताप सिंह का स्वगत करते हुये यह कहा कि जब से जिलाधिकारी कानपुर शहर में कार्यभार संभाला है तब से तमाम विभागों मे व्याप्त भ्रष्टाचार व अनिमितताओं में कमी आई है साथ ही कानपुर शहर की जनता के कई रूके हुये काम उनके द्वारा पूरे किये गये है। उनके अच्छे कार्यो के कारण हम मसीह समाज के लोग पूरे समाज की तरफ से एवं पास्टर्स एसोसिएशन उ०प्र० की तरफ से उनको शुभकामना व बधाई देते है।पास्टर्स एसोसिएशन के पदाधिकारियों ने जिलाधिकारी को शॉल पहनाकर व बुके देकर उनको सम्मानित किया।उपस्थिति लोगो में पादरी संजय आल्विन, पादरी जितेन्द्र सिंह, पादरी अनिल गिल्बर्ट,पादरी ए.बी. सिंह, पादरी जगराम सिंह, पादरी प्रदीप राव, पादरी आदित्य सविता,पादरी के.के. एन्थनी,पास्टर्स शिव कुमार,पादरी पारस नाथ,पादरी जितेन्द्र कुमार, पादरी सैमसन मसीह,पादरी राजीव मैसी, पादरी राकेश मैसी, पादरी राजू आल्विन, पादरी संजय राज सिंह, पादरी इन्द्र कुमार दास, पादरी हरी सिंह, पादरी डी.के. सागर, पादरी एवंत माम अन्य पादरी व पास्टर्स एसोसिएशन उ०प्र० कमेटी के तमाम पदाधिकारी व सदस्यगण उपस्थिति थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *