सांसद, विधायक सहित सभी जनप्रतिनिधि एक पेड़ मां के नाम लगाएंगे।
भाजपा गुरु पूर्णिमा पर सनातन संस्कृति के योद्धाओं धर्माचार्य, महात्मा, साधु, संत , कथा वाचक, मंदिरों के पुजारियों को सम्मानित करेगी ।पर्यावरण संरक्षण को बढ़ावा देने के लिए भाजपा 9 जुलाई से 5 अगस्त तक वृहद स्तर पर वृक्षारोपण अभियान चलाएगी। पार्टी चाहती है कि वृक्षारोपण अभियान केवल औपचारिकता तक सीमित न रहे इसलिए भाजपा प्रत्येक पौधे के लिए एक कार्यकर्ता को वृक्षपालक नियुक्त करेगी। इन वृक्षपालकों पर ही अपने अपने पौधे के बड़े होने तक की पूरी देखभाल और सुरक्षा की जिम्मेदारी होगी। मंगलवार को भाजपा दक्षिण जिलाध्यक्ष शिवराम सिंह ने केशव नगर स्थित भाजपा दक्षिण पार्टी कार्यालय में बैठक कर आगामी कार्यक्रमों की रूपरेखा तैयार कर आवश्यक दिशा निर्देश दिए।शिवराम सिंह ने कहा कि 9 जुलाई से “एक वृक्ष मां के नाम” अभियान के तहत भाजपा दक्षिण जिले के सभी बूथों पर दस दस पौधे लगाए जाएंगे। पार्टी के सांसद, महापौर, विधायक, विधान परिषद सदस्य, जिला पंचायत अध्यक्ष एवं सदस्य, ब्लॉक प्रमुख, पार्षद सहित सभी जनप्रतिनिधि एवं प्रदेश, क्षेत्रीय, जिला, मंडल पदाधिकारी एवं शक्तिकेंद्र और बूथ स्तर तक के कार्यकर्ता आवंटित किए गए अपने बूथों पर वृक्षारोपण करेंगे। वृक्षारोपण करने के उपरांत सभी लोग सरल ऐप पर वृक्षारोपण करते हुए अपनी फोटो भी अपलोड करेंगे।प्रमुखता से राम बहादुर यादव, गणेश शुक्ला, विनोद मिश्रा, जसविंदर सिंह, मनीष त्रिपाठी,
विनय मिश्रा, अर्चना आर्या, वीरेंद्र दिवाकर, वंदना गुप्ता, पवन दीक्षित, प्रवीण मिश्रा , आशीष श्रीवास्तव, मनोज पंत आदि मौजूद रहे ।
