हैलमेट लगाकर कार चलाने वाला यूवक बना चर्चा का विषय

कानपुर का विशाल मिश्रा हैलमेट पहनकर चला रहा है कार ट्रैफिक विभाग की वजह से कार में कर रहा हैलमेट का प्रयोग कानपुर में यातायात पुलिस की एक बड़ी चूक सामने आई है। ऑनलाइन ई चालान सिस्टम के तहत एक कार चालक का चालान काट दिया गया है। अजीब बात यह है कि कार चालक का चालान बिना हेलमेट कार चलाने को लेकर काटा गया है।ट्रैफिक पुलिस के इस अजीबो-गरीब एक हजार रुपये के चालान का मैसेज जब युवक के मोबाइल में आया तो वह भौचक्का रह गया। वहीं दूसरी तरफ इस कार्रवाई के बाद से कार चालक अब कार में हेलमेट लगाकर चल रहा हैं।क्योंकि युवक को डर है कि कहीं पुलिस फिर से बिना हेलमेट कार चलाने में उसका चालान न कर दें।नौबस्ता थाना क्षेत्र के बाबानगर इलाके में रहने वाले विशाल मिश्रा ने बताया कि उनके पास मारुति सुजुकी कंपनी की स्विफ्ट कार है, जिसका नंबर यूपी 78 जी एन 8020 है। 31 अगस्त को वह आवश्यक काम से कार द्वारा सिटी गए थे।वापस घर आने पर मोबाइल पर आए मैसेज के माध्यम से ऑनलाइन चालान होने के बारे में जानकारी मिली।जब मैसेज पढा तो पता चला कि हेलमेट लगाकर कार न चलाने की वजह से उनका 1000 रुपये का चालान किया गया है।विशाल मिश्रा का कहना है कि यह यातायात पुलिस की भारी लापरवाही का नमूना है।लेकिन एतिहातन अब वह हेलमेट लगाकर कार चला रहे है कि कही ऐसा न हो कि ट्रैफिक पुलिस दोबारा उनका चालान काट दें।जहां एक तरफ हेलमेट लगाकर कार चला रहा युवक विशाल मिश्रा कानपुर में चर्चा का विषय बना हुआ हैं तो वहीं दूसरी तरफ जनता के बीच ट्रैफिक पुलिस की जमकर किरकिरी हो रही हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *