कानपुर ब्रेकिंग
कानपुर के अरमापुर में tsi राजकुमार सिंह तोमर ने फर्जी पत्रकार को पकड़ा।
रोंग साइड आने पर ट्रैफिक पुलिस ने एक फर्जी पत्रकार को पकड़ा।
कानपुर में ऐसे बहुत से फर्जी पत्रकार घूम रहे है जो घूम घूम कर वसूली करते और पुलिस पर रौब गांठते घूमते है।
कोरियर के डिब्बे की छपाई कर बेचने वाले ने अपनी गाड़ी में प्रेस लिखवाकर पुलिस को अदब में लेने का किया प्रयास।
लेकिन फर्जी तो फर्जी ही होता है
Tsi राजकुमार सिंह तोमर जी के द्वारा जानकारी करने पर कोई संतोषजनक जवाब नहीं दे पाया युवक।
बीते दिनों कल्याणपुर थाना क्षेत्र से एक वसूली करने वाले पत्रकार को भी गिरफ्तार कर जेल भेजा गया था।
ऐसे बहुत से फर्जी पत्रकार शहर में लोगों को डरा धमकाकर वसूली का काम करते है।
वर्तमान में पुलिस कमिश्नर द्वारा ऐसे फर्जी पत्रकारों पर कठोर कार्रवाई की गई फिर भी कुछ फर्जी पत्रकार बन लोगो को डराने धमकाने का काम करते है।
जल्द ही ऐसे पत्रकारों को चिन्हित कर गिरफ्तार किया जाएगा।
कानपुर कमिश्नरेट पुलिस द्वारा कार्यवाही जारी है।
