कानपुर
सीएमओ-2 डॉ. हरिदत्त नेमी ने ऑफिस छोड़ा, बोले— “कोर्ट से स्टे है, पर शासन का आदेश नहीं”
हाईकोर्ट से निलंबन पर स्टे मिलने के बाद सीएमओ-2 डॉ. हरिदत्त नेमी ने आज पुलिस और प्रशासन की मौजूदगी में अपने ऑफिस से बाहर निकलते हुए कहा कि “मेरे पास कोर्ट का स्टे ऑर्डर है, लेकिन शासन की ओर से कोई स्पष्ट आदेश नहीं आया है।”
डॉ. नेमी ने आगे कहा, “प्रशासन दूसरी ओर खड़ा है, और मुझ पर कुर्सी छोड़ने का दबाव बनाया जा रहा है। ऐसे में मैं स्वेच्छा से घर लौट रहा हूं।”
इस घटनाक्रम के बाद स्वास्थ्य विभाग में फिर से असमंजस की स्थिति बन गई है। उनके कार्यालय से बाहर निकलने के दौरान पुलिस की तैनाती देखी गई, जिससे माहौल तनावपूर्ण पर शांतिपूर्ण रहा।
डॉ. हरिदत्त नेमी को पहले शासन ने निलंबित कर दिया था, लेकिन उन्होंने हाईकोर्ट से स्टे आदेश लेकर दोबारा कार्यभार ग्रहण किया था। आज की कार्रवाई से स्पष्ट है कि प्रशासन और शासन के स्तर पर अब भी मतभेद या अस्पष्टता बनी हुई है।
यह मामला अब शासन की अगली कार्यवाही और स्पष्ट आदेश का इंतजार कर रहा है।
