_दिनांक 12.07.2025 को संयुक्त पुलिस आयुक्त क़ानून एवं व्यवस्था श्री आशुतोष कुमार द्वारा श्रावण मास की तैयारियों के तहत थाना ग्वालटोली अंतर्गत श्री आनंदेश्वर महादेव धाम, परमट का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान दर्शन, भीड़ नियंत्रण, यातायात व्यवस्था, आपातकालीन निकासी, सीसीटीवी निगरानी व पुलिस बल तैनाती आदि की समीक्षा कर संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। अफवाहों एवं असामाजिक तत्वों पर सतर्क दृष्टि रखने व श्रद्धालुओं को सुरक्षित, व्यवस्थित और शांतिपूर्ण वातावरण उपलब्ध कराने के निर्देश भी दिए गए।_
2025-07-12
