कानपुर

 

सोशल मीडिया पर कब कौन सी चीज वायरल हो जाए इस बात का अंदाजा नहीं लगाया जा सकता है। शनिवार को कानपुर के पनकी थानाक्षेत्र से एक मारपीट का वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आया है, जिसमें दो युवतियाँ आपस में मारपीट करते दिख रही हैं। इसलिए वीडियो को देख हर कोई दंग रह गया है। जानकारी के मुताबिक बस से पानी टपकने की शिकायत करने पर बस के ड्राइवर से महिला यात्री का विवाद हो गया। जिसके बाद ड्राइवर ने मौके पर दूसरी युवती को बुला लिया, फिर क्या था दोनों में गाली गलौज के साथ मारपीट हो गई। उधर वहाँ मौजूद लोगों ने वीडियो बना कर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *