कानपुर की श्रमिक भारती संस्था की पहल से अब घर घर कूड़े कचरे का उपयोग करके खाद्ध बनाने के लिए एक अभियान शुरू किया है जिसका नाम एकजुट कनपुरिया अभियान है ,,,,बता दें कि इस अभियान के तहत संस्थान के लोगो ने अभी तक 60 बस्तियों में अपनी एक टीम भी तैयार कर दी जहां पर हर बस्ती में दो जिम्मेदार लोगों को नियुक्त कर कूढा एकत्रित करके खाद्ध बनाने की विधि सिखाया है

 

कानपुर प्रेस क्लब में एक प्रेस वार्ता करते हुए श्रमिक भारतीय संस्था के पदाधिकारी व सदस्यों ने बताया कि की संस्था पिछले 39 वर्षों से कार्य कर रही है जिनका मुख्य उद्देश्य हर घर में कूड़ा कचरा का इस्तेमाल करके खाद बनाए जा सके एक जुट कनपुरिया अभियान का मुख्य उद्देश्य सामुदायिक नेतृत्व जन भागीदारी स्थानिक पार्षदों और नगर निगम के सहयोग से स्वच्छता व्यवस्था को एक मॉडल के रूप में प्रस्तुत करना है संस्था के पदाधिकारी ने यह भी बताया कि वह खाद का उपयोग करके हर घर में पौधे फल को घर के गमले में ही उगाने का कार्य करते हैं ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *