हाई टेंशन की चपेट में आकर किशोर गंभीर रूप से झुलसा

 

कानपुर।कल्याणपुर के गौतम बिहार में पतंग क चक्कर में छत पर चढ़ा किशोर हाइटेंशन लाइन की चपेट में आकर झुलस गया।गंभीर हालत में उसे निजी हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है।

 

कल्याणपुर के गौतम बिहार निवासी सुनील चौहान अपनी पत्नी और तीन बच्चों के साथ रहते है। पिता ने बताया कि उनका पुत्र 9 वर्षीय पुत्र हिमांशु अपने कुछ साथियों के साथ क्रिकेट खेल रहा था। खेलने के दौरान गेंद पड़ोसी की छत पर चली गई।जिसके बाद बेटा बॉल लेने के लिए अमन की छत पर पहुंच गया जहां वह छत के ऊपर से गुजरी हाई टेंशन लाइन की चपेट में आकर गंभीर रूप से घायल हो गया। शोर सुनकर सभी परिजन मौके पर पहुंचे और बेटे को निजी अस्पताल में भर्ती कराया। अब हिमांशु की हालत में कुछ सुधार है।पिता सुनील चौहान ने बताया कि हिमांशु की आंख व सिर झुलस गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *