*मीडिया अपडेट – कर्नलगंज थाना क्षेत्र के छोटे मियां हाता क्षेत्रान्तर्गत एक घर में अनधिकृत प्रवेश / धमकी के सम्बन्ध में।*
दिनांक 13 जुलाई 2025 को रात्रि करीब 12:30 से 1:00 बजे के मध्य एक अज्ञात व्यक्ति द्वारा वादी सालिम खान पुत्र अब्दुल हमीद, निवासी 101/288 कर्नलगंज, कानपुर नगर के मकान में प्रवेश किया गया। मकान का नीचे का दरवाज़ा खुला हुआ था, ऊपर दो कमरों में वादी की पत्नी, दो बेटियाँ एवं एक बच्ची मौजूद थीं। संदिग्ध व्यक्ति द्वारा दरवाज़े पर आकर धीरे से आवाज़ दी गई, जिस पर बड़ी बेटी द्वारा दरवाज़ा खोला गया। व्यक्ति ने परिवार को धमकाते हुए गहनों की मांग की, परंतु किसी प्रकार का कोई सामान या गहना नहीं ले जा सका। जाते समय एक मोबाइल फोन लेकर भागा, जिसे कुछ दूरी पर फेंक दिया गया। *सूचना पर थाना प्रभारी कर्नलगंज एवं पुलिस बल मौके पर पहुंचा। घटनास्थल का निरीक्षण कर सीसीटीवी फुटेज आदि खंगाले जा रहे हैं। वर्तमान में किसी प्रकार की शांति व्यवस्था की समस्या नहीं है। तहरीर प्राप्त होने पर आवश्यक वैधानिक कार्रवाई अमल में लाई जाएगी। जांच प्रचलित है।*
