#कानपुर नगर

 

 

*कानपुर में युवक की आत्महत्या: प्रेम संबंध का विरोध बना कारण, आठ के खिलाफ शिकायत दर्ज*

 

 

कानपुर के चकेरी थाना क्षेत्र में एक युवक द्वारा आत्महत्या करने का सनसनीखेज मामला सामने आया है। घटना के पीछे प्रेम संबंधों का विरोध और शारीरिक प्रताड़ना को कारण बताया जा रहा है। मृतक के परिजन की तहरीर पर आठ लोगों के खिलाफ गंभीर आरोप लगाए गए हैं।

 

प्राप्त जानकारी के अनुसार, चकेरी थाना क्षेत्र के सतबरी निवासी शिव ने थाना प्रभारी को दी गई तहरीर में बताया कि उसके भाई सुरेश का पड़ोस में रहने वाले ओम प्रकाश उर्फ नन्हे की बेटी आकांक्षा उर्फ बबली से प्रेम संबंध था। इसकी जानकारी होने पर 10 जुलाई 2025 को आकांक्षा के भाई श्याम करन ने सुरेश को अपने घर बुलाया।

आरोप यह भी है कि श्याम करन के साथ राम करन, ओम प्रकाश, मीरा, कंचन और उनके मामा लाला, धर्मेंद्र तथा नरेंद्र ने सुरेश को बंधक बना लिया और बेरहमी से पीटा, जिससे उसे गंभीर चोटें आईं। घटना की सूचना 112 नंबर पर दी गई, जिसके बाद पुलिस ने सुरेश को काशीराम अस्पताल में भर्ती कराया।

 

परिजनों का कहना है कि आरोपियों की प्रताड़ना से मानसिक रूप से टूट चुके सुरेश ने 12 जुलाई को दोपहर करीब 12 बजे फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली।

 

पीड़ित पक्ष ने सभी आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग करते हुए रिपोर्ट दर्ज करने की अपील की है। शिकायत की पुष्टि के लिए सीसीटीएनएस कंप्यूटर पर ऑनलाइन प्रविष्टि भी की गई है। पुलिस ने तहरीर के आधार पर मामले की जांच शुरू कर दी है और कानूनी प्रक्रिया के तहत आवश्यक कार्रवाई की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *