कानपुर
व्यापारी के साथ हुई लूट का खुलासा करते हुए सचेंडी पुलिस ने चार अभियुक्तों को भेजा जेल।
सचेंडी। कानपुर शिवली निवासी संकेत त्रिपाठी की शिवली क्षेत्र में ही गिफ्ट प्रिंटिंग के नाम से दुकान है। नौ जुलाई को दिल्ली से माल लेकर वापस आते समय देर रात ढाई बजे सफेद रंग की बैगन आर कार सवार चार बदमाशों ने लूट की थी जिस पर सचेंडी पुलिस ने कार सहित चारों आरोपियों को पड़कर जेल भेजा है।
थाना सचेंडी रैकेपुर चौकी स्थित झम्मनलाल निरंकारी पेट्रोल पंप के पास कार सवार चार बदमाशों ने मारपीट कर मोबाइल छीनकर यूपीआई के माध्यम से दो खातों से करीब 15 हजार रुपए ट्रांसफर कर लिया था और कार में रखे 35 हजार रुपये का दुकान का सामान और दस हजार रुपए लूट कर फरार हो गए थे सचेंडी पुलिस ने रविवार कल्याणपुर से शिवली रोड पर बाबा मार्केट के पास वैगन आर कार यू पी 78 के टी 7532 को पकड़ लिया जिसमें ड्राइवर सहित चार लोग सवार थे नाम पूछने पर अपना नाम अभिषेक उर्फ अर्जुन, उत्कर्ष ,दिनेश कुमार उर्फ सीटू, श्रेयांश सिंह सभी निवासी जिला रायबरेली व जिला फतेहपुर के रहने बताया जिसमें पकड़े गए दिनेश कुमार और अभिषेक पर फतेहपुर जिले में आपराधिक मामले दर्ज हैं।
सचेंडी थाना प्रभारी दिनेश सिंह बिष्ट ने बताया कि पकड़े गए चारो अभियुक्तों की शिनाख्त कर इनके पास से एक मोबाइल फोन व कार और बैगों में भरे दुकान का सामान बरामद कर चारों अभियुक्त को जेल भेजा गया है।
