
आज दिनांक 14/07/2025 को समय 02:04 पर मिनी कंट्रोल को सूचना मिली कि थाना कल्याणपुर के अन्तर्गत HCS/102 आवास विकास में केशव कुंज अपार्टमेंट में आग लग गई है, सूचना पर त्वरित कार्रवाई करते हुए मुख्य अग्निशमन अधिकारी कानपुर नगर महोदय के निर्देशन में एफएस फजलगंज से एक फायर यूनिट गाडी नम्बर 7655 ने घटनास्थल पर पहुंच कर देखा कि आग अपार्टमेंट के बेसमेंट में बिजली के मीटरों व समान में लगी थी, जिसे फायर यूनिट द्वारा पूर्ण रूप से बुझा दिया गया। फायर यूनिट के द्वारा तीसरी मंजिल पर से 02 महिलाओं को सुरक्षित रेस्क्यू कर नीचे लाया गया। कोई जनहानि नही हुई।
2025-07-14
