माती बस डिपो ब्यवस्था हुई धडाम

माती बस डिपो ब्यवस्था हुई धडाम, परिवहन विभाग के आरएम को नही पता डिपो का मार्ग

माती बस डिपो का सही संचालन ना होने के चलते भाजपा सरकार की भी हो रही किरकिरी यात्री डग्गामार वाहनों अधिक धन देकर गंतव्य तक पहुंचने में दिख रहे मजबूर

 

कानपुर देहात जनपद में एकलौती परिवहन विभाग द्वारा संचालित माती बस डिपो सेवा आए दिन हो रही धडाम यात्री आए दिन दिख रहे परेशान जहां यात्री सुविधा हेतु आती बस डिपो का किया गया था संचालन किंतु अधिकारियों की खुली लापरवाही के चलते आए दिन यहां से संचालित बसे हो रही खराब मामले में आला अधिकारियों को कई बार कराया गया अवगत किंतु लापरवाही के चलते संचालन व्यवस्था बदहाल है बताते चलें यूपी दिवस 24 जनवरी 2018 को इस डिपो का हुआ था शुभारंभ तत्कालीन डीएम डा.दिनेश चंद्र की कडी लिखा पढ़ी के बाद शुरू हुआ था 2 साल बाद डिपो से बसों का सुरू हुआ था संचालन अब डिपो में तालाबंदी की आ रही नौबत। वही जिन मार्गो पर फजलगंज बस सेवा पहले से संचालित है उन्ही मार्गो पर आज भी खटारा बसे दौडा ने का प्रयास जारी जबकि इस डिपो के नये रूटो पर कोई बसे नही दौड सकी जिसे झनपद की परिवहन सुविधा के बजायें डग्गामार वाहने से दैनिक व आम अदमी अपने गंतव्य को आ जा रहे है जबकि भाजपा सरकार मे माती बस डिपो का लोकार्पण हुआ इसकी अब्यवस्था से सरकार की भी किरकिरी हो रही है। परिवहन विभाग के आर एम अनिल अग्रवाल की घोर लापरवाही के चलते यहां की व्यवस्था पूरी तरीके से चरमराई इस माती डिपो का 15 बसों का संचालन शुरू किया गया था जिसमें अब महज चार या पांच बसें संचालित है उसमें भी आए दिन बसे रास्ते में खराब हो रही है जिससे यात्री खासा परेशान दिख रहे है। इस मामले में कानपुर मण्डलायुक्त डा. राजशेखर जिलाधिकारी जितेन्द्र प्रताप सहित लखनऊ एमडी को भी अवगत कराते हुए कठोर कार्रवाई की बात की l

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *