*110 वरिष्ठ लोगों को पगड़ी पहनाकर जन्म दिन समारोह मनाया*

आज बालाजी पैलेस गांधीग्राम में कानपुर वरिष्ठ नागरिक जन सेवा संस्था ने इस माह में जन्मे 110 सम्मानित सदस्यों का सामूहिक हर्षोल्लास के साथ पगड़ी पहनाकर व अंग वस्त्र पहनाकर दीप जलाकर, केक कटवाकर, फूलों की वर्षा के साथ, जन्मदिन गीत गाते हुए मनाया ।
संस्था के 44 आजीवन सदस्य सदस्यों को मुख्य अतिथि बना कर पगड़ी बांधकर व अंग वस्त्र पहनाकर मंचासीन किया गया।
संस्था के दानवीर भामाशाह संरक्षकों को वरेण्य अतिथि के कमल सिंह यादव, जग महेंद्र अग्रवाल रूप में पगड़ी बांधकर अंग वस्त्र पहनाकर व मूमेटों प्रदान कर सम्मानित किया गया। आज के कार्यक्रम की अध्यक्षता आर के सिंह यादव ने किया। कार्यक्रम का संचालन संस्था के महासचिव मथुरा प्रसाद गुप्त ने किया।
कार्यक्रम का शुभारंभ गायत्री मंत्र, द्वीप प्रज्वलन व स्वागत गीत से हुआ। संस्था के अध्यक्ष आरबी सिंह ने सभी अतिथियों का सम्मान किया । राजा भैया ने संस्था के बारे में लोगों को जानकारी दी व संस्था के सदस्यों द्वारा सभी को अंग वस्त्र पहना कर सम्मान किया।
कार्यक्रम की भव्यता अति ही मनोहारी, अद्वितीय व देखने योग्य थी कि एक साथ इतने लोगों का जन्मदिन मनाना और केक काटना एक अद्भुत दृश्य था।
संस्था के कोषाध्यक्ष भरत लाल पाल का पर्दे के पीछे सहयोग अति सराहनीय व प्रशंसनीय है।
सभी लोगों ने स्वादिष्ट, शुद्ध शाकाहारी भोजन से कराया।
संस्था के सभी सम्मानित पदाधिकारियों के प्रति कृतज्ञता ज्ञापित करता हूं कि जिनके प्रयास और परिश्रम से यह कार्यक्रम संपन्न व सफल हो सका। विशेष कर आभार व्यक्त करता हूं मातृशक्ति व नारी संगठन को जिनकी उपस्थिति से कार्यक्रम में चार चांद लग गए। इसमें प्रमुख रूप से मनोज यादव राजा भैया, प्रदीप गुप्ता, जग महेंद्र अग्रवाल, के के गुप्ता आदि लोग मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *