कानपुर ब्रेकिंग
सावन के पहले सोमवार लाखों श्रद्धालु परमट धाम में।
खुश होकर बादल भी झूम के बरसे।
ऐसी बरसात हुई कि पूरा शहर जलमग्न हो गया।
परमट धाम में भी घुटनों घुटनों तक भर गया पानी।
पानी की निकासी न होने के कारण श्रद्धालु जलभराव में ही कतार में खड़े दिखाई दिए।
फंस गई सैकड़ों की तादाद में गाडियां।
इंजन में पानी भर जाने गाड़ियों ने कर दिया स्टार्ट होने से इंकार।
लोग दो पहिया वाहनों में लगातार किक लगाते नजर आए।
वही चार पहिया वाहनों में लोग धक्का लगाते दिखाई दिए।
प्रशासन मौन। जल निकासी की कोई व्यवस्था नहीं।
घुटनों तक पानी में श्रद्धा में डूबे भक्तजन लगा रहे है हर हर बम बम का जयघोष।
हर दयनीय व्यवस्था से बेफिक्र बाबा के भक्त बाबा की एक झलक पाने को व्याकुल दिखे।
