कानपुर

 

मामूली विवाद में युवक पर धारदार हथियार से हमला, आरोपी फरार

 

 

कानपुर जाजमऊ थानाक्षेत्र के वाजिदपुर इलाके में मामूली विवाद ने हिंसक रूप ले लिया, जहां टेनरी में काम करने जा रहे एक युवक पर धारदार हथियार से जानलेवा हमला कर दिया गया। हमलावरों ने युवक को रास्ते में रोककर सिर पर वार किया, जिससे वह लहूलुहान हो गया। गंभीर चोट के चलते युवक को सिर में पांच टांके लगे हैं।

 

जानकारी के अनुसार, पीड़ित युवक अपने घर से रोज की तरह काम पर जा रहा था, तभी कुछ लोगों ने उसे रास्ते में घेर लिया और धारदार हथियार से हमला कर दिया। घायल युवक को बेहोशी की हालत में पास ही एक मंदिर के बाहर फेंककर आरोपी मौके से फरार हो गए।

 

घटना की सूचना मिलते ही परिजनों ने 112 पर कॉल कर पुलिस को जानकारी दी। पुलिस मौके पर पहुंची और घायल को उपचार के लिए अस्पताल भिजवाया। फिलहाल पीड़ित परिवार ने थाने में तहरीर देकर आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्यवाही की मांग की है।

 

पुलिस का कहना है कि मामला दर्ज कर लिया गया है और आरोपियों की तलाश जारी है। क्षेत्र में सुरक्षा को लेकर स्थानीय लोगों में भय का माहौल है।

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *