कानपुर

 

राष्ट्रीय दिव्यांग पार्टी ने जिलाधिकारी कार्यालय पर किया जोरदार प्रदर्शन

 

दिव्यांगों के आसरा आवास से, आवास आवंटन में फर्जीवाड़े की जांच व दिव्यांगजन अधिनियम 2016 लागू करने की मांग

 

कानपुर में राष्ट्रीय दिव्यांग पार्टी ने 16 जुलाई 2025 को जिलाधिकारी कार्यालय पर जोरदार प्रदर्शन कर दिव्यांगों के अधिकारों की आवाज बुलंद की। पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष वीरेन्द्र कुमार के नेतृत्व में दिव्यांगजनों ने जिला प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की और ज्ञापन सौंपा।

 

प्रदर्शनकारियों ने आरोप लगाया कि शहर में कई स्थानों पर दिव्यांगों को आसरा आवास मिलना था, लेकिन उनके स्थान पर अवैध दुकानदारों ने कब्जा जमा लिया है। चौक चौराहा, फुटपाथ के स्थान पर कुछ दुकानों का आवंटन कर दिया गया है, जिसमें भारी गड़बड़ी की आशंका जताते हुए उन्होंने दिव्यांगों को रोजगार हेतु ठेला लगाने, स्वरोजगार चलाने और राशन कार्ड, पेंशन, पथ विक्रेता मान्यता पत्र, आसरा आवास जैसी सरकारी योजनाओं का लाभ देने की मांग की।

 

ज्ञापन में कहा गया कि जिन दिव्यांगों के पास ट्राईसाइकिल, व्हीलचेयर, स्कूटी या अन्य उपकरण हैं, उन्हें चलाने की सुविधा के लिए लाइसेंस या पहचान पत्र तक नहीं दिया जा रहा है, जिससे वे लगातार परेशान हो रहे हैं। साथ ही मंडलायुक्त द्वारा पहले हुए आदेशों को भी अधिकारियों द्वारा नजरअंदाज किया जा रहा है।

राष्ट्रीय अध्यक्ष वीरेन्द्र कुमार ने कहा कि राज्य आयुक्त दिव्यांगजन उत्तर प्रदेश के आदेश के अनुपालन में दिव्यांगों की समस्याओं का समाधान होना चाहिए। उन्होंने कहा कि दिव्यांगजनों को न्याय दिलाने के लिए पार्टी सड़क से लेकर न्यायालय तक आंदोलन करेगी।

इस अवसर पर बड़ी संख्या में दिव्यांगजन उपस्थित रहे।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *