ट्रैक्टर की टक्कर से महिला की मौत, पति व बेटा घायल

अमराहट थाना क्षेत्र के महटौली गांव के पास हाईवे पर उल्टी दिशा से आ रहे ट्रैक्टर की टक्कर से बाइक सवार महिला की मौत हो गई। वहीं पति व मासूम बेटा घायल हो गए। दोनों को सीएचसी में भर्ती कराया गया है।

करियापुर गांव निवासी अजय कुमार राजपूत मंगलवार शाम को अपनी ससुराल थाना फफूंद के गनु का पुरवा गांव से 30 वर्षीय पत्नी लक्ष्मी देवी व पांच वर्षीय बेटा दीपांशु के साथ बाइक से घर लौट रहे थे। कानपुर-इटावा हाईवे पर महटौली गांव के पास पहुंचे थे कि उल्टी तरफ से आ रहे ट्रैक्टर ने जोरदार टक्कर मार दी। राहगीरों की मदद से पुलिस ने तीनों को सीएचसी भिजवाया जहां डाक्टर पवन कुमार ने लक्ष्मी को मृत घोषित कर दिया। उधर दुर्घटना के बाद चालक ट्रैक्टर-ट्राली मौके पर छोड़ फरार हो गया। वहीं घायल अजय व दीपांशु की हालत खतरे से बाहर है। थानाध्यक्ष नरेंद्र सिंह ने बताया कि ट्रैक्टर-ट्राली को कब्जे में लिया गया है। तहरीर पर मुकदमा दर्ज होगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *