#कानपुर नगर

 

*गंगा पुल से स्टंटबाजी करने वाले युवक गिरफ्तार, सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो से हुई पहचान*

 

 

कानपुर, 16 जुलाई 2025 —

सोशल मीडिया पर बीते दिनों वायरल हुए एक वीडियो में दो युवक लखनऊ-कानपुर हाईवे पर स्थित गंगा पुल से छलांग लगाते और स्टंटबाजी करते नजर आए थे। यह वीडियो तेजी से वायरल हुआ और लोगों में चर्चाओं का विषय बन गया। मामले को गंभीरता से लेते हुए पुलिस आयुक्त कानपुर नगर ने तत्काल जांच के आदेश दिए।

 

पुलिस कमिश्नरेट के निर्देश और थाना जाजमऊ पुलिस की तत्परता से इन दोनों युवकों की पहचान कर उन्हें हिरासत में ले लिया गया। गिरफ्तार किए गए युवकों की पहचान इस प्रकार हुई है:

 

1. आयन खान, पुत्र मो. रहीस, निवासी बाजपेयी नगर ऊंचा टीला, थाना जाजमऊ, उम्र लगभग 19 वर्ष

 

 

2. अरशद खान, पुत्र मो. रियाज, निवासी बाजपेयी नगर ऊंचा टीला, थाना जाजमऊ

 

 

दोनों युवकों ने गंगा नदी में पुल से छलांग लगाते हुए वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल किया था। पूछताछ में उन्होंने स्वीकार किया कि यह वीडियो 14 जुलाई को शूट किया गया था। मौके पर मौजूद कुछ लोगों ने युवकों को समझाने का प्रयास भी किया लेकिन वे नहीं माने।

 

पुलिस ने बताया कि इस प्रकार की स्टंटबाजी न केवल जान के लिए खतरा है बल्कि आम जनता में भय और अराजकता का माहौल भी उत्पन्न करती है। इसलिए दोनों युवकों के विरुद्ध आईपीसी की धारा 170 बीपी एक्ट के तहत मामला दर्ज करते हुए रिपोर्ट तैयार की गई है। उन्हें करीब 13:40 बजे हिरासत में लेकर न्यायालय के समक्ष पेश किया जा रहा है।

 

कानपुर पुलिस ने एक बार फिर नागरिकों से अपील की है कि ऐसे खतरनाक स्टंट से दूर रहें और सोशल मीडिया पर लाइक और फॉलोअर्स के लालच में अपनी जान को खतरे में न डालें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *