दिनांक 16 जुलाई 2025
*समाजवादी पार्टी की बैठक*
*डॉ राम मनोहर लोहिया की दाम बांधो नीति से उपभोक्ताओं तथा उत्पादकों को फायदा होगा*
* *लेकिन सरकार एमआरपी की छूट उत्पादकों को देखकर उपभोक्ताओं पर बेवजह बोझ लाद रही*
*हाजी फजल महमूद*
कानपुर बुधवार समाजवादी पार्टी की बैठक सपा महानगर अध्यक्ष हाजी फजल महमूद की अध्यक्षता में दिन में 3:00 बजे परेड में आरंभ हुई
बैठक को संबोधित करते हुए महानगर अध्यक्ष हाजी फजल महमूद ने कहा कि डॉक्टर राम मनोहर लोहिया की दाम बांधो नीति के तहत उपभोक्ताओं और उत्पादकों दोनों को फायदा होगा लेकिन भाजपा सरकार उत्पादकों को एमआरपी बढ़ाने की खुली छूट देकर उपभोक्ताओं पर बेवजह बोझ डालकर उनका पारिवारिक बजट बर्बाद कर रही है
महानगर अध्यक्ष हाजी फजल महमूद ने संबोधन में आगे कहा कि दवाओ की एम आर पी इतनी बढी हुई होती है जिसके कारण उपभोक्ता बर्बाद हो रहा है लेकिन सरकार उक्त समस्याओं पर ध्यान न देकर चुनावी बिगुल में व्यस्त रहकर अनदेखी कर रही है
महानगर अध्यक्ष हाजी फजल महमूद ने अपने संबोधन में आगे कहा कि सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष माननीय श्री अखिलेश यादव जी ने पीडीए उद्घोष कर संविधान और लोकतंत्र की एक सजग प्रहरी की तरह पीडीए के अधिकारों की रक्षा के लिए संकल्पित है
महानगर अध्यक्ष हाजी फजल महमूद आगे कहा कि सपा पीडीए जननायक श्री अखिलेश यादव जी के आवाहन पर डॉक्टर लोहिया की दाम बांधों नीत को लेकर उपभोक्ताओं के द्वार जाकर एमआरपी पर नियंत्रण कर उनके हितों की रक्षा के लिए अभियान चलाएगी।।
बैठक मे प्रमुख रूप से महानगर अध्यक्ष हाजी फजल महमूद,प्रदेश सचिव के के शुक्ला,वरिष्ठ उपाध्यक्ष शैलेंद्र यादव मिन्टू,महासचिव संजय सिंह बंटी,महेन्द्र सिह,रजत मिश्रा,आकाश यादव,अनूप यादव,मुस्तफा फारुकी,मो शाहजेब,अनुराग जयसवाल,अजय यादव आदि लोग मौजूद रहे।।
