कानपुर

 

कानपुर गंगा बैराज से एक युवक ने छलांग लगा दी, जिसकी तलाश जारी है। इस घटना से आक्रोशित परिजनों ने गंगा बैराज मार्ग को जाम कर दिया, जिससे यातायात बाधित हो गया है।कानपुर में गंगा बैराज पर उस समय हड़कंप मच गया, जब उन्नाव के पावा निवासी एक युवक ने अचानक बैराज में छलांग लगा दी। युवक अपनी बाइक से गेट नंबर 26 पर आया और बिना कुछ सोचे-समझे सीधे गंगा में कूद गया। स्थानीय लोगों को कुछ समझ ही नहीं आया।इस घटना के बाद गंगा बैराज पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया। बड़ी संख्या में राहगीर मौके पर इकट्ठा हो गए, जिन्हें सूचना पर पहुंची पुलिस ने फौरन हटाया। पुलिस ने तत्काल बैराज के गेट नंबर 26 को बंद कर दिया और गोताखोरों की मदद से युवक की तलाश शुरू कर दी है।वहीं, युवक के परिजनों को जैसे ही इस घटना की जानकारी मिली, वे भी मौके पर पहुंच गए। परिजनों को रो-रोकर बुरा हाल है। युवक ने ऐसा कदम क्यों उठाया, इसकी अभी जानकारी नहीं है। वहीं, आक्रोशित परिजनों ने गंगा बैराज मार्ग को जाम कर दिया, जिससे यातायात बाधित हो गया।पुलिस परिजनों को शांत कराने और जाम खुलवाने का प्रयास कर रही है। फिलहाल, युवक की तलाश जारी है। घटनास्थल पर पुलिस और गोताखोरों की टीम तैनात है और लगातार सर्च ऑपरेशन चला रही है। जल्द से जल्द ढूढ़ने का प्रयास किया जा रहा है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *