कानपुर

 

कानपुर के सजेती थाना के कस्बा क्षेत्र में बीती देर रात एक युवक ने शराब पीने के दौरान पत्नी की साड़ी के सहारे पंखे के कुंडे से लटकर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली।युवक को लटका देख परिजन आनन फानन में युवक को लेकर सीएचसी घाटमपुर पहुंचे,जहां डाक्टर ने युवक को मृत घोषित कर दिया।परिजनों ने इस घटना की सूचना पुलिस को दी।सूचना पर पहुंची पुलिस ने मामले की जांचकर मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

 

जानकारी के मुताबिक बताते चले कि मुकेश सजेती थाना क्षेत्र के कस्बा क्षेत्र का रहने वाला है,जो कि मजदूरी करके परिवार का भरण पोषण करता था। बीती देर रात युवक ने संदिग्ध परिस्थितियों में शराब पीने के दौरान पत्नी की साड़ी के सहारे फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली।युवक को लटका देख परिजन आनन फानन में युवक को सीएचसी घाटमपुर लेकर पहुंचे जहां डॉक्टरों ने युवक को मृत घोषित कर दिया।वही परिजनों ने इस घटना की सूचना पुलिस को दी।जहां सूचना पर पहुंची पुलिस ने मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।वही इस घटना के चलते पूरे परिवार में कोहराम मचा हुआ है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *