कानपुर नगर मानव उत्थान सेवा समिति के तत्वाधान में सुविख्यात समाज सेवी एवं उत्तराखंड सरकार में कैबिनेट मंत्री श्री सतपाल जी महाराज जी की प्रेरणा से नानाराव पार्क में 51 पौधे लगाए गए। वृक्षारोपण कार्यक्रम का शुभारंभ कानपुर व्यापार मंडल अध्यक्ष श्री सुनील बजाज जी एवं श्री हंस मंदिर प्रभारी साध्वी चंदन बाई जी, साध्वी मुदिता बाई जी,साध्वी पदमा बाई, नीलम बाई द्वारा किया गया। साध्वी चंदन जी ने कहा कि प्रकृति अपना स्वभाव बदल रही है जो चिंता का विषय है। अत: हम सभी का कर्तव्य है कि वनीकरण जैसे अभियान से जुड़कर प्रकृति को बचाने में अपना योगदान दें। जिला सचिव शैलेंद्र पाल ने बताया समित द्वारा 5 से 20 जुलाई तक भारत वर्ष में लगभग 1 लाख छायादार और फलदार वृक्षों के पौधे लगाए जा रहे हैं इसी कड़ी में कानपुर की सभी शाखाओं में लगभग 1100 पौधे लगाए जा चुके हैं।इस अवसर पर संस्था के शैलेंद्र पाल, मनीष मौर्या,संदीप गुप्ता, रामासरे पोरवाल, अभिषेक सोनी, मिथलेश सोनी,प्रमिला पोरवाल, अमित यादव, लक्ष्मी नारायण शर्मा, करन कठेरिया,प्रियंका गुप्ता ,सोनी सैनी, रुचि मिश्रा, विजय जायसवाल,गोलू पाल,आदि लोग उपस्थित रहे।
2025-07-19
