आज दिनांक १९ और २० जुलाई को gsvm मेडिकल कॉलेज के एनेस्थीसिया विभाग द्वारा 3rd GSVM BLS ACLS कार्यशाला का आयोजन हुआ। इस कार्यशाला में १०० जूनियर रेजिडेंट्स ने प्रतिभाग किया। इस कार्यशाला में बेसिक लाइफ सपोर्ट एवं एडवांस्ड कार्डियक life सपोर्ट के बारे में पूर्ण जानकारी प्रदान की गई।लेक्चर and Handson training लेने के पश्चात सभी रेजिडेंट्स को एक इम्तहान देना पड़ता है। उस इम्तहान में ७० प्रतिशत नंबर आने पर ही कोर्स पूर्ण करने का सर्टिफिकेट प्रदान किया जाता है। इस कोर्स को NMC द्वारा हर रेजिडेंट को फाइनल एग्जाम में बैठने से पूर्व पूर्ण करना आवश्यक है। पूर्व में ऐसी कार्यशाला करने के लिए स्टूडेंट्स को लखनऊ या दिल्ली जाना पड़ता था एवं कार्यशाला की फीस भी अधिक होती थी। परंतु प्रधानाचार्य के निर्देशानुसार एनेस्थीसिया विभाग को इस कार्यशाला को कानपुर शहर में ही कराने से स्टूडेंट्स का समय एवं पैसा बचता है। इस से पहले भी एनेस्थीसिया विभाग इस तरह की कई कार्यशाला आयोजित कर चुका है जिसमें कानपुर जनपद के समस्त जजेस ने भी प्रतिभाग किया था। कानपुर शहर के पुलिस लाइंस एवं कई स्कूल भी इस कार्यशाला का फायदा उठा चुके हैं।
आज की इस कार्यशाला का उद्घाटन प्रधानाचार्य डॉ संजय काला, डॉ ऋचा गिरी उपप्रधानाचार्य, डॉ R K Singh SIC, एवं Dr Suniti Pandey ने किया।
एक कार्यशाला को एनेस्थीसिया विभाग के हेड डॉ अपूर्व अग्रवाल, प्रोफेसर डॉ अनिल वर्मा, प्रोफेसर डॉ वीणा अरोड़ा, डॉ नेहा मिश्रा , डॉ शैलेंद्र, डॉ हिना, डॉ सत्येंद्र, डॉ पल्लवी, डॉ भावना एवं बाल रोग विभाग के प्रोफेसर डॉ अरुण आर्य , मेडिसिन विभाग के प्रोफेसर डॉ s k gautam, प्रोफेसर डॉ R K verma cardiology ki Dr Chandni Singh neurology विभाग के डॉ निखिल साहू एवम एनेस्थीसिया विभाग के समस्त सीनियर एवं जूनियर रेजिडेंट्स ने मिल कर आयोजन किया।इस कार्यशाला को अत्यंत सराहा गया और भविष्य में ऐसी और कार्यशाला करने के लिए प्रेरित हुए।
