कानपुर नगर मानव उत्थान सेवा समिति के तत्वाधान में सुविख्यात समाज सेवी श्री सतपाल जी महाराज जी की प्रेरणा से गत वर्ष की भांति इस वर्ष भी आज दिनांक 20/07/25 को श्री हंस मंदिर आश्रम श्याम नगर बाईपास पर 41 पौधे लगाए गए । वृक्षारोपण कार्यक्रम का शुभारंभ पुलिस योजना निदेशक डॉक्टर के एन सिंह एवं श्री हंस मंदिर प्रभारी साध्वी चंदन बाई जी, साध्वी दुर्गा जी, साध्वी मुदिता बाई जी साध्वी पदमा बाई जी, द्वारा किया गया। मानव उत्थान सेवा समिति एक अखिल भारतीय आध्यात्मिक व सामाजिक संस्था है संस्था द्वारा विश्व स्तर पर आध्यात्मिक ज्ञान प्रचार के अलावा सामाजिक कार्य जैसे गरीब एवं असहाय बच्चों को शिक्षण सामग्री उपलब्ध कराना निशुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन करना , पर्यावरण बचाने के लिए पेड़ों को लगाना तथा स्वच्छता अभियान चलाना प्राकृतिक आपदा के समय पर दवाइयां उपलब्ध कराना आदि सेवा कार्य किया जा रहा है जैसा कि आप सभी जानते हैं कि हमारी धरती पर जीवन की कल्पना करना असंभव है आज ग्लोबल वार्मिंग, वायु प्रदूषण, बाढ़ , जलवायु प्रदूषण जैसे संकटों का सामना कर रहा है प्रकृति अपना स्वभाव बदल रही है जो चिंता का विषय है। अत: हम सभी का कर्तव्य है कि वनीकरण जैसे अभियान से जुड़कर प्रकृति को बचाने में अपना योगदान दें। इस अवसर पर संस्था के शैलेंद्र पाल , गिरधारी लाल गुप्ता, अभिषेक वर्मा, रामपाल यादव, किशन गुप्ता, अमित यादव, , हरी करन सिंह , मिथिलेश सोनी, रामसूरत, करन कठेरिया, आदि भक्तगण उपस्थित रहे।
2025-07-20
