कानपुर ब्रेकिंग

 

किदवई नगर बारादेवी चौराहे पर ई रिक्शा चालकों का बारकोड एवं रूट को लेकर हंगामा हो गया। चालकों ने विरोध करते हुये प्रदर्शन किया और कहा 4,5 किलोमीटर ई रिक्शा चलाने पर हमारे घर का खर्च पूरा नहीं होगा ,गाड़ियों की किस्तें भी होती है उनको भी देना है, ई रिक्शा चालकों का कहना है कि जिनके सारे कागज कंप्लीट हैं उनको हर जगह जाने की परमिशन दी जाए, वहीं कुछ ई रिक्शा चालकों ने यातायात ट्रैफिक पुलिस पर आरोप लगाते हुए कहा कि बारकोड एवं रूट के नाम पर फर्जी चालान किए जा रहे हैं, जिनके कागज पूरे हैं उन पर भी चालान किए जा रहे हैं,पैसे मागे जाते है, ई रिक्शा चालकों ने कहा यदि हमारे मांगे पूरी नहीं होंगी तो यह विरोध प्रदर्शन बराबर जारी रहेगा। वही मौके पर पहुंची स्थानीय पुलिस ने विरोध प्रदर्शन कर रहे लोगों को समझाया, रोड पर लगे जाम को खुलवाया, और विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं लोगों को समझाते हुए कहा कि आप शांति तरीके से विरोध प्रदर्शन कीजिए और लिखित में प्रार्थना पत्र दीजिए आपकी बातों को उच्च अधिकारियों तक पहुंचाया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *