*खालसा गर्ल्स के दोषी प्रबंधक को बचाने का प्रयास कर रहे डीआईओएस*
जनपद में खालसा गर्ल्स इंटर कॉलेज में पूर्व प्रबंधक स० रमिंदर सिंह रेखी ने अपने आपको को प्रबंधक पद पर बने रहने के लिए जाली अभिलेखों को तैयार कर , बिना नवीनीकरण कराए , बिना चुनाव कराए , वर्ष 2016 के जीते हुए चुनाव की लिस्ट को वर्ष 2021 में एडिट कर , जिला विद्यालय निरीक्षक श्री मुन्नी लाल को गुमराह कर, तथ्यों को छुपाकर प्रबंधक पद पर हस्ताक्षर प्रमाणित करा लिए, जिसकी जांच तीन सदस्यीय जांच कमेटी ने कर के जांच रिपोर्ट संयुक्त शिक्षा निदेशक माध्यमिक को सौंप दी गई, जांच के उपरांत स० रमिंदर रेखी को दोषी मानते हुए विभाग ने उनके 2020 के बाद के कार्यकाल को शून्य घोषित कर दिया , जिस पर सोसाइटी के सदस्य स० सतवीर सिंह ने रेखी पर एफ०आई ०आर करने के लिए उच्चाधिकारियों से अनुरोध किया, उच्चाधिकारियों के आदेश के बावजूद जिला विद्यालय निरीक्षक दोषी प्रबंधक को बचाने का हरसंभव प्रयास कर रहे है एवं जिलाधिकारी के आदेश को दरकिनार कर , उनके द्वारा दोषी को बचाने का प्रयास किया जा रहा है, सूत्रों से पता चला है कि स०रमिंदर सिंह रेखी प्रतिदिन तथाकथित भाजपा नेता के साथ डीआईओएस कार्यालय जा कर खुद पर एफ०आई०आर न कराने का दबाव बना रहे है। जिससे सिख संगत में आरोपी को बचाने के लिए सरकार और अधिकारियों के इस कृत्य पर भारी आक्रोश है।
