*कृषि इंजीनियरिंग कॉलेज में हुआ अधिकांश का प्लेसमेंट*

चंद्रशेखर आजाद कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय कानपुर के अधीन संचालित कृषि अभियंत्रण संकाय, इटावा में कुलपति डॉ. आनंद कुमार सिंह के कुशल नेतृत्व में वर्ष 2024-25 में छात्र छात्राओं के प्लेसमेंट में पूर्व वर्षों से अधिक वृद्धि हुई है। अधिष्ठाता डॉ. एन के शर्मा एवं निदेशक सेवायोजन डॉ. विजय कुमार यादव और गेस्ट फैकल्टी डॉ. श्वेता दुबे के प्रयासों से एग्रीकल्चर इंजीनियरिंग के अधिकांश छात्र प्लेसमेंट पा चुके है। साथ ही कुलपति महोदय के प्रयास से शिक्षा में आए गुणवत्ता सुधारों से कई छात्र गेट परीक्षा उत्तीर्ण कर आई आई टी, खड़गपुर और कानपुर में प्रवेश ले चुके है। अधिष्ठाता डॉ. एन के शर्मा ने बताया कि महाविद्यालय के रोजगार प्रकोष्ठ द्वारा सफलतापूर्वक अंतिम वर्ष के छात्रों का विभिन्न कंपनियों द्वारा ऑनलाइन और ऑफलाइन माध्यम से छात्रों के प्लेसमेंट का कार्य किया गया जिसमें कृषि इंजीनियरिंग, मैकेनिकल इंजीनियरिंग के अधिकांश छात्रों को रोजगार उपलब्ध कराया गया। वहीं कंप्यूटर साइंस एंड इंजीनियरिंग के पांच छात्रों का प्लेसमेंट किया गया बाकी के लिए प्लेसमेंट का कार्य चल रहा है, उसमें मुख्य रूप से वीएस ट्रेलर्स ट्रैक्टर लिमिटेड में अभिषेक वर्मा, शिवम यादव, इंडिफोस एनालिटिकल प्राइवेट लिमिटेड में अमित कुमार, हरी यादव, अजयवीर, आइओसीएल पानीपत रिफायनरी कंपनी में हरीश राठौर, टैफे में आकाश यादव, समरजीत, ईगस न्यूट्रीशन में अरुण कुमार, ऑफशोर इंफ्रास्ट्रक्चर लिमिटेड में विपिन गुप्ता, ऋतिक शुक्ला और कंप्यूटर साइंस एंड इंजीनियरिंग में रैमी इन्फोटेक कंपनी में छाया चौधरी, ग्लोबल लॉजिक लिमिटेड में अभय पचौरी, राहुल कुमार सिंह, सीजनेक्ट इन्फोटेक प्रा. लिमिटेड, संकेत चौरसिया, महिंद्रा कंपनी तथा मैकेनिकल इंजीनियरिंग से ऑफशोर इंफ्रास्ट्रक्चर लिमिटेड में मुकेश पाल, रामानंद, विकास वर्मा का प्लेसमेंट हो चुका है। उच्च शिक्षा एम टेक के लिए आईआईटी कानपुर में अंकित कुमार,आईआईटी खड्गपुर वर्तिका सचान, सुयश तिवारी का चयन हुआ है। इन सभी को कुलपति डॉ.आनन्द कुमार सिंह एवं अधिष्ठाता डॉक्टर एन के शर्मा ने बधाई देते हुए उनके उज्जवल भविष्य की कामना की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *