कानपुर
कानपुर का सेंट्रल स्टेशन अब यात्रियों के लिए कष्टकारी साबित होता जा रहा है सेंट्रल स्टेशन पर आरपीएफ और जीआरपी द्वारा सुरक्षा की व्यवस्था ठीक तरीके से न किए जाने से यात्रियों को इसका खामियाजा भुगतना पड़ रहा है। इसकी बांनगी की आज सेंट्रल स्टेशन पर उसे समय देखने को मिली जब दो टिकट निरीक्षको ने एक यात्री को पकड़ लिया और उसकी जमकर पिटाई करनी शुरू कर दी। दोनों टिकट निरीक्षकों ने यात्री को इस बुरी कदर मारा की वह लहूलुहान हो गया। काफी देर तक चली इस मारपीट के बाद अन्य यात्रियों ने पिट रहे यात्री को टिकट निरीक्षकों के कब्जे से बाहर निकाला और मौके से हटाया। जब इस बात की जानकारी टिकट निरीक्षकों से की गई कि उन्होंने उसे पीटा क्यों हैं।तब वह दोनों कुछ नहीं बोले और अभद्र भाषा का प्रयोग करते हुए मौके से निकल गए।सेंट्रल स्टेशन के सूत्रों की माने तो यह एक आम घटना है और आए दिन इसी तरह से मारपीट होती रहती है। अगर किसी के द्वारा कोई सुविधा शुल्क नहीं दिया जाता तो उसे मारपीट का सामना करना पड़ता है।
