*दिनांक 27.07.2025 को पुलिस उपायुक्त पश्चिम श्री दिनेश त्रिपाठी द्वारा समीक्षा अधिकारी/सहायक समीक्षा अधिकारी प्रारम्भिक परीक्षा-2023 के अवसर पर पश्चिम जोन कमिश्नरेट कानपुर नगर के विभिन्न परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण किया गया।*
– *परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण*: महोदय द्वारा परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण किया गया और केंद्र प्रभारियों, जोनल व सेक्टर मजिस्ट्रेट और पुलिस अधिकारियों से संवाद कर परीक्षा की पारदर्शिता व निष्पक्षता सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए।
– *पुलिस बल को निर्देश*: महोदय ने पुलिस बल को सतर्कता व संवेदनशीलता के साथ ड्यूटी करने का निर्देश दिया ताकि परीक्षा शांतिपूर्ण व सुरक्षित रूप से सम्पन्न हो।
– *परीक्षार्थियों की सुविधा और यातायात व्यवस्था*: महोदय ने यह भी सुनिश्चित किया कि परीक्षार्थियों को कोई असुविधा न हो तथा यातायात व्यवस्था पूर्ण रूप से नियंत्रित रहे।
