कानपुर
कानपुर में सावन मास के अवसर पर आईआईटी के छात्र छात्राओं ने एक कांवड़ यात्रा निकाली यह यात्रा कानपुर के सरसैया घाट से प्रारंभ होकर कानपुर के आनंदेश्वर मंदिर जाकर सम्पूर्ण हुयी ,,, बता दें कि ऐसा पहली बार हुआ है जब आईआईटी के छात्र व छात्राओं ने आईआईटी इंस्टिट्यूट से बाहर निकाल कर भगवान शिव की पूजा-अर्चना करी है इस अवसर पर अरूण चैतन्य पुरी महराज ने बताया कि आईआईटी के छात्र दुनियाभर में शोध करते हैं नये नये आयाम स्थापित करते हैं ,,,उनके इस नेक कार्यों में सम्मिलित होना आपने आप में बड़ा हर्ष का विषय है ,,,वहीं प्रोफेसर और छात्र ने बताया कि लोगों का मानना है कि आईआईटी के छात्र व छात्राएं पूजा पाठ में विश्वास नहीं करते हैं ऐसा नही है जो भी कार्य होते हैं ईश्वर की कृपा से होते हैं और आईआईटी के छात्र व छात्राएं भी ईश्वर पर विश्वास व आस्था रख कर नित प्रतिदिन समयानुसार पूजा अर्चना करते रहते हैं।
