मालिकाना हक दो और भू माफिया के खिलाफ कार्रवाई की मांग

 

कानपुर 28 जुलाई 2025 आज मलिन बस्ती 26/108 गुरु प्रसाद का हाता फीलखाना के निवासियों ने मलिन बस्ती विकास मंच के अध्यक्ष प्रदीप यादव के नेतृत्व में जिलाधिकारी कार्यालय कचहरी पहुंचकर प्रदर्शन कर जिलाधिकारी को संबोधित ज्ञापन दिया गया ज्ञापन में कहा गया है कि मलिन बस्ती गुरु प्रसाद का हाता फीलखाना में स्थित है जिसको वर्ष 1982 में मलिन बस्ती घोषित हुआ अधिग्रहित कर लिया था हाता मलिक रूद्रप्रसाद ने उच्च न्यायालय इलाहाबाद में अधिग्रहण को चुनौती दी गई उच्चतम न्यायालय दिल्ली में कानपुर विकास प्राधिकरण के तत्कालीन सक्षम प्राधिकारी की ओर से उक्त आदेश के खिलाफ याचिका दाखिल की गई माननीय उच्चतम न्यायालय की ओर से आदेश किया गया कि उक्त मलिन बस्ती 26/108 गुरु प्रसाद का हाता फीलखाना को पुनः मकान मालिक को सुनकर अधिग्रहण की कार्यवाही को 7 दिनों के अंदर शुरू की जाए उच्चतम न्यायालय के आदेश को ध्यान में रखते हुए 6 दिसंबर 1988 को संपन्न हुई के डी ए बोर्ड की बैठक मैं प्रस्ताव पारित कर कहा गया कि माननीय उच्चतम न्यायालय के निर्देशानुसार 7 दिनों के अंदर पुनः कार्यवाही की जाए प्रस्ताव के अनुसार कार्यवाही सक्षम अधिकारी द्वारा शुरू की गई तथा उक्त कार्यवाही को 27.02.1989 कुछ समाचार पत्रों में प्रकाशन कराया गया परंतु के डी ए द्वारा मालिकाना हक नहीं दिया गया महोदय से प्रार्थना है कि अधिग्रहण की कार्यवाही को पूरी करके हम बस्ती निवासियों को मलकाना हक दिलाया जाए कुछ भू माफिया मलिन बस्ती गुरु प्रसाद का हाता फीलखाना को अपनी प्रॉपर्टी बात कर खरीदने के लिए विवश कर रहे हैं आए दिन हाते में आकर हाता खाली करने की धमकियां भी मिल रही हैं महोदय भू माफिया द्वारा अवैध व गैरकानूनी रूप से मकान खाली करने व परेशान करने तथा सरकारी संपत्ति को हड़पने के लिए कुटरचित दस्तावेजों का प्रयोग कर रहे हैं इसकी जांच कराकर कार्रवाई की मांग करते हैं प्रदर्शन कर ज्ञापन देने वालों में प्रमुख रूप से सूर्य प्रकाश गुप्ता, किशन जयसवाल, राम सजीवन निषाद, शाकिर अली उस्मानी, मोहम्मद इशरत, रवि वर्मा आदि लोग बड़ी संख्या में शामिल थे!

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *