पोस्टर, वाद-विवाद प्रतियोगिता एवं नुक्कड़ नाटक के माध्यम से ओ.आर.एस. के प्रति जागरूकता

 

 

 

कानपुर, 28 जुलाई 2025 — विश्व ओ.आर.एस.सप्ताह (25 जुलाई से 31 जुलाई) के अवसर पर आज जीएसवीएम मेडिकल कॉलेज के नर्सिंग स्कूल में एक विशेष जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम का उद्देश्य ओ.आर.एस. (ओरल रिहाइड्रेशन सॉल्यूशन) के महत्व के प्रति छात्रों एवं आमजन को जागरूक करना रहा।कार्यक्रम की शुरुआत नर्सिंग छात्रों के बीच आयोजित वाद-विवाद प्रतियोगिता एवं पोस्टर प्रेजेंटेशन से हुई, जिसमें कुल 120 नर्सिंग छात्रों ने सक्रिय भागीदारी की। प्रतिभागियों ने “ओ.आर.एस. का जीवन में महत्व” जैसे विषयों पर अपने विचार प्रस्तुत किए तथा विभिन्न आकर्षक एवं ज्ञानवर्धक पोस्टरों के माध्यम से ओ.आर.एस. के प्रयोग को जन-जन तक पहुँचाने का संदेश दिया।इस कार्यक्रम का संचालन नर्सिंग स्कूल की प्राचार्य डॉ. मीना सिंह द्वारा किया गया। कार्यक्रम में निर्णायक मंडल के रूप में उपस्थित रहे वरिष्ठ बाल रोग विशेषज्ञ डॉ. वी. एन. त्रिपाठी अकादमी ऑफ पीडियाट्रिक्स कानपुर की अध्यक्ष डॉ. रोली श्रीवास्तव

सचिव डॉ. अमितेश यादव सभी निर्णायकों ने छात्रों की प्रस्तुति की सराहना करते हुए उन्हें भविष्य में स्वास्थ्य जागरूकता अभियानों से जुड़ने हेतु प्रोत्साहित किया।

कार्यक्रम में स्कूल की प्रिंसिपल मीना सिंह, मिथलेश चौरसिया, ज्योति पाल, विनीता यादव, सलमा सुल्ताना, प्रीति दयाल, अनुपम यादव, रेशमा परवीन, निहारिका साहू, रीता रानी उपस्थित थी l कार्यक्रम के अंत में विजेताओं पुरुस्कार दिया गया lइस अवसर पर डॉ. वी.के. टंडन एवं डॉ. राज तिलक द्वारा कार्यक्रम का कुशल संचालन किया गया। प्रतियोगिता में विभिन्न सेमेस्टर के लगभग 96 मेडिकल छात्रों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।

अध्यक्ष डॉ. रोली श्रीवास्तव ने बताया कि “ओ.आर.एस. एक जीवन रक्षक दवा है जो कम लागत में डिहाइड्रेशन से बचाव करती है। इस प्रकार के कार्यक्रमों से हम आने वाली पीढ़ी को सही स्वास्थ्य संदेश देकर उन्हें एक जिम्मेदार नागरिक बना सकते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *