लायंस क्लब कानपुर एकता विशाल द्वारा 28/07/2025, श्रावण सोमवार, को नवाबगंज स्थित रामेश्वर प्रसाद मेमोरियल विद्यालय में वॉटर कूलर और प्यूरीफायर लगवाया गया तथा स्कूल के बच्चों को स्नैक्स भी वितरित किए गए। इस स्कूल में अत्यंत वंचित वर्ग के बच्चों को बहुत कम फ़ीस में शिक्षा दी जाती है।
इस पुण्य कार्य को क्लब की सदस्या ला वीणा ऐरन जी ने प्रायोजित किया। अब इन बच्चों को शुद्ध शीतल उपलब्ध होगा जो उनके स्वास्थ्य एवं विकास के लिए अत्यंत आवश्यक है। इस पुण्य कार्य के पश्चात कूलर के शीतल जल से स्कूल में स्थित महादेव मंदिर में जलाभिषेक एवं आरती की गई।
उपमंडलाध्यक्ष प्रथम एम जे एफ ला शरद अग्निहोत्री तथा उपमंडलाध्यक्ष द्वितीय ला विश्वरतन त्रिपाठी जी द्वारा इसका उद्घाटन हुआ। इस अवसर पर क्लब की अध्यक्षा ला संघमित्रा अग्रवाल, सचिव ला मोनिका अग्रवाल, ट्रेजरार ला अंजली मिश्रा तथा ला वीणा ऐरन जी, स्कूल के संस्थापक ऐडवोकेट राजेश कुमार शुक्ला, प्रधानाचार्य सीमा शर्मा उपस्थित रहीं।
