पुलिस की गिरफ्त में आए शातिर मोबाइल चोर

 

कानपुर पुलिस कमिश्नरेट के अंतर्गत थाना कर्नलगंज पुलिस ने चेकिंग के दौरान चुन्नीगंज मेट्रो स्टेशन के पास से मोबाइल फोन चोरी में शामिल रहने वाले तीन अभियुक्तों को गिरफ्तार किया । उनके पास से 12 स्मार्टफोन व 3 कीपैड फोन मौके पर बरामद हए हैं। पकड़े गए मो.गौहर उर्फ बबलू, शानू बौना उर्फ अफ़ज़ल व गुलाब बाबू को अग्रिम कार्रवाई हेतु न्यायालय रवाना किया गया। इस अभियान में तेज़ बहादुर सिंह – स्वाट टीम प्रभारी , उपनिरीक्षक शुभम सिंह, रिंकू कुमार ,संदीप कुमार व कॉन्स्टेबल अनुज कुमार एवं पूरी टीम का सहयोग सराहनीय रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *