*कानपुर नागपंचमी के पर्व पर कानपुर के अखाड़े में हुआ पूजन के बाद दंगल कानपुर समेत अन्य जिलों के पहलवानों ने दिखाए दाव पेंच*

 

नागपंचमी के पावन पर्व पर कानपुर पहलवान मंडल के तत्वावधान में कानपुर के बारादेवी वा गुप्तारघाट अखाड़े में पूजन के बाद पहलवानों ने जोर आजमाईश कर अपनी कला का प्रदर्शन किया कानपुर के साथ साथ दिल्ली, व हरियाणा के पहलवानों ने भी कुश्ती में शिरकत की पहलवान मंडल के अध्यक्ष बालमुकुंद तिवारी व उपाध्यक्ष प्रमोद तिवारी ने बताया के एक समय था जब कानपुर के पहलवानों का दबदबा पूरे देश में था लेकिन धीरे धीरे अखाड़ो की अनदेखी के चलते कानपुर का नाम पीछे होता चला गया आज कुछ ही अखाड़े कानपुर में चल रहे है अधिकतर अखाड़ो पर भूमाफियाओं ने कब्जा कर लिया या करने के प्रयास में लगे हुए है आज जरूरत है। इस पुरानी धरोहर को संजोकर रखने की उपाध्यक्ष प्रमोद तिवारी ने उत्तर प्रदेश सरकार से मीडिया के माध्यम से ये मांग की कानपुर के सभी अखाड़ो को पुनः उन के स्वरूप में लाकर उनका उथान किया जाए व सरकार के संरक्षण में अखाड़ो का जीर्णोद्धार कराया जाए तककि पारम्परिक कुश्ती में एक बार फिर कानपुर का नाम रौशन हो

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *