कार्यकर्ता संगठन सृजन बैठक में विधानसभा चुनाव जीतने की हुंकार

 

 

कानपुर।कानपुर महानगर कांग्रेस के तत्वाधान में आज बूथ स्तरीय संगठन निर्माण के लिए कार्यकर्ता संगठन सृजन बैठक का आयोजन हुआ जिसकी अध्यक्षता महानगर अध्यक्ष पवन गुप्ता ने की और मुख्य अतिथि के रूप में पूर्व विधायक और बुंदेलखंड कानपुर जोन प्रभारी गयादीन अनुरागी शामिल रहे।आज तिलक हाल में कानपुर महानगर कांग्रेस द्वारा संगठन पदाधिकारियों की बैठक में बूथ स्तर तक संगठन निर्माण की रणनीति पर चर्चा हुई।महानगर अध्यक्ष पवन गुप्ता ने सभी संगठन के पदाधिकारियों से कहा कि पांच स्तर पर संगठन निर्माण की कार्यवाही अंतिम और निर्णायक चरण में है।बूथ स्तर पर दो बीएलए की नियुक्ति की प्रक्रिया शुरू होकर निर्णायक दौर पे है।चुनाव में हर बूथ पे कांग्रेस की बड़ी और मजबूत टीम दिखेगी जिससे कि चुनाव की जीत का रास्ता प्रशस्त हो सके।मुख्य अतिथि,पूर्व विधायक और बुंदेलखंड कानपुर जोन प्रभारी गयादीन अनुरागी ने कहा कि देश को बचाना है तो संविधान की बचाना है और संविधान बचाना है तो कांग्रेस को ही लाना है।अनुरागी ने आगे कहा कि बूथ स्तर तक मजबूत और अनुशासित संगठन तैयार हो जाना मतलब चुनाव आप आधा जीत गाए।इसके लिए कड़ी मेहनत करते रहना पड़ेगा और बीएलए बनने के बाद भी लोग जुड़े रहें,इसके लिए भी सतर्क रहना पड़ेगा।बैठक में पांचों विधानसभा के सभी पदाधिकारी मौजूद रहे।संचालन रितेश यादव ने किया।

महानगर अध्यक्ष पवन गुप्ता,मुख्य अतिथि गयादिन अनुरागी, कॉर्डिनेटर अनिल यादव, मकलू पांडे, आलोक मिश्रा, आनंद शुक्ला, सैमुअल सिंह, जिया-उल-हक अंसारी, इज़हारुल अंसारी, आनंद प्रकाश वर्मा, हर प्रकाश अग्निहोत्री, नौशाद आलम मंसूरी, इकबाल अहमद, इखलाक अहमद डेविड,निजामुद्दीन ख़ान, हरीश बाजपेई , नरेश पाठक, ब्रजेश शर्मा,संतोष त्रिपाठी, पद्म मोहन मिश्र,आर के जगत,पूजा भारद्वाज, वसुंधरा वर्मा, राज लक्ष्मी,अवनीश सलूजा, टिल्लू ठाकुर, इरफान , बैतूल खान, रमाकांत मिश्रा, अजय प्रकाश तिवारी, जावेद जमील उस्मानी, दिनेश सिंह , दिलीप शुक्ला, सीता अग्निहोत्री,जियाउर्रहमान,हाजी तौसीफ,इमरान खान, इजहारुल अंसारी, सादिक भाई ,जावेद जमील,धवल पाण्डेय ,आनंद शुक्ला,अब्दुल जब्बार ,शाकिर भाई ,रितुल शर्मा,पूजा भारद्वाज,रितेश यादव,संतोष त्रिपाठी,संजय दीक्षित,पदम मोहन मिश्र,बृजेश शर्मा,इरफान, आदि थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *