आज29 जुलाई
*भारतीय जनता पार्टी और महिला शक्ति आल इंडिया मौलाना एसोसिशन के अध्यक्ष मौलाना साजिद रसीदी के विवादास्पद बयान के विरोध में राज्यपाल को संबोधित ज्ञापन जिलाधिकारी को देगी*।
आज भारतीय जनता पार्टी कानपुर उत्तर की एक अति महत्वपूर्ण बैठक जिला कार्यकाल में सम्पन्न हुई ।बैठक की अध्यक्षता महिला मोर्चा अध्यक्ष सरोज सिंह ने की।
बैठक के मुख्य अतिथि भारतीय जनता पार्टी कानपुर उत्तर के जिला अध्यक्ष अनिल दीक्षित ने बैठक को संबोधित करते हुए कहा कि जिस प्रकार मौलाना साजिद रसीदी ने सपा सांसद डिंपल यादव के परिधान पर आपत्तिजनक बयान दिया उसको भारतीय जनता पार्टी कतई बर्दाश्त नहीं करेगी डिंपल यादव समाजवादी पार्टी की सांसद बाद में पहले एक महिला है और भारतीय जनता पार्टी भारत की प्रत्येक महिला को शक्ति स्वरूपा मां काली मां दुर्गा के रूप में मानती है और पूजती है।और बड़े शर्म का विषय है कि उनके पति सपा प्रमुख अखिलेश यादव मौन है इससे पता चलता है कि सपा प्रमुख और उनकी पार्टी की नजरों में मातृ शक्ति की क्या गरिमा है।
। साड़ी जैसा परिधान जो भारतीय संस्कृति की प्रतीक और हिंदु सिख,ईसाई,जैन बौद्ध धर्म की महिलाएं इसको पहनती है ।उसमें इस मौलाना को नग्नता दिखती है।अखिलेश यादव को स्पष्ट करना चाहिए कि वो वोट बैंक के तुष्टिकरण के लिए उस मौलाना के साथ है कि अपनी पत्नी और देश की मातृ शक्ति के साथ है।जिला मीडिया प्रभारी अनुराग शर्मा ने बताया कि कल दोपहर 1 बजे
भारतीय जनता पार्टी सामाजिक संगठनों की महिलाओं के साथ जिलाधिकारी कानपुर नगर को राज्यपाल को संबोधित ज्ञापन देगी।
बैठक में प्रमुख रूप से अवधेश सोनकर,रंजीता पाठक,आशा पाल,बबीता निगम,सीमा एम बी ए शिल्पी सोनकर,ऋचा सक्सेना,किरन तिवारी,सीमा तिवारी,अनीता चतुर्वेदी,पूनम कंवर,सुमन सक्सेना,अनीता सोनी ,नर्मदा पांडे,मधु मिश्रा,सुधा सिंह,मीना प्रजापति,वंदना परिहार,,मिथलेश गुप्ता आदि उपस्थिति थी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *