*अल्जीरिया फैक्ट्री विस्फोट में बैरी गांव के युवक की दुखद मृत्यु, जिलाधिकारी ने परिजनों से की मुलाकात*

1 अगस्त 2025 कानपुर नगर।

अल्जीरिया की एक फैक्ट्री में हाल ही में हुए भीषण विस्फोट में कानपुर नगर के भीतरगांव ब्लॉक अंतर्गत बैरी गांव निवासी युवक की दुखद मृत्यु हो गई थी। इस हृदयविदारक घटना की सूचना पर उनके गांव पहुंचे जिलाधिकारी श्री जितेंद्र प्रताप सिंह शोक संतप्त परिवार से की मुलाकात।

जिलाधिकारी ने परिजनों को सांत्वना देते हुए उन्हें हर सम्भव सहायता प्रदान करने का आश्वासन दिया। उन्होंने संबंधित विभागों को निर्देशित किया कि प्रभावित परिवार को शासन स्तर से मिलने वाली सभी आवश्यक सहायता तत्काल उपलब्ध कराई जाए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *