कानपुर 1 अगस्त 2025
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी कल किसानों को देंगे 20वीं सम्मान निधि की सौगात, वाराणसी से दोपहर 12 बजे करेंगे लाइव संबोधन
2 अगस्त को प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी देश के करोड़ों किसानों को प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना की 20वीं किस्त जारी करेंगे। यह कार्यक्रम प्रातः 10.30 बजे वाराणसी से लाइव संबोधन के माध्यम से संपन्न होगा।
प्रधानमंत्री मोदी का यह संबोधन प्रदेश के सभी ब्लॉक सभागारों में एलईडी स्क्रीन के माध्यम से दिखाया जाएगा, जिसमें बड़ी संख्या में किसान भाग लेंगे और प्रधानमंत्री जी के संदेश को सुनेंगे।
इस कार्यक्रम को लेकर भाजपा संगठन पूरी तरह से सक्रिय है। कानपुर बुंदेलखंड क्षेत्र के क्षेत्रीय अध्यक्ष श्री प्रकाश पाल ने जानकारी देते हुए बताया कि क्षेत्र के सभी 17 जिलों में यह कार्यक्रम भव्य रूप से आयोजित होगा। सभी जिलों के ब्लॉकों में किसानों के साथ भाजपा पदाधिकारी, जनप्रतिनिधि, मंडल व बूथ स्तर के कार्यकर्ता भी उपस्थित रहेंगे।
प्रकाश पाल ने बताया कि सभी जिलाध्यक्षों, जिला प्रभारियों, विधानसभा संयोजकों, विस्तारकों एवं किसान मोर्चा के पदाधिकारियों को जिम्मेदारी सौंपी गई है कि वे कार्यक्रम की भव्यता सुनिश्चित करें एवं अधिक से अधिक किसानों की सहभागिता हो।
इस कार्यक्रम के माध्यम से किसानों के जीवन में बदलाव लाने वाली योजनाओं एवं उपलब्धियों पर भी प्रधानमंत्री जी प्रकाश डालेंगे। कार्यक्रम के दौरान लाभार्थी किसानों को सम्मान पत्र भी वितरित किए जाएंगे।
भाजपा का यह प्रयास रहेगा कि प्रधानमंत्री जी का संदेश प्रत्येक किसान तक पहुँचे और किसान सम्मान निधि की यह किश्त उनके जीवन में खुशहाली लाए।
