आज 5 अगस्त

*भारतीय जनता पार्टी कानपुर उत्तर की हर घर तिरंगा अभियान की कार्यशाला संपन्न।*

आज भारतीय जनता पार्टी कानपुर उत्तर जिले की हर घर तिरंगा अभियान की कार्यशाला जिला कार्यालय नवीन मार्केट में संपन्न हुई।

कार्यशाला की अध्यक्षता जिला अध्यक्ष श्री अनिल दीक्षित ने की।

कार्यशाला के मुख्य अतिथि भारतीय जनता पार्टी कानपुर बुंदेलखंड क्षेत्र के अध्यक्ष प्रकाश पाल ने कार्यशाला को संबोधित करते हुए कहा कि आज का दिन 5 अगस्त हम लोगों के लिए गर्व का दिन है कि आज 5 अगस्त 2019 को आजादी के बाद देश पर लगा हुआ कलंक धारा 370 को मोदी जी ने हटाकर देश के गौरव को बढ़ाया।

श्री प्रकाश पाल जी ने कहां कि इस बार का 15 अगस्त का पर्व और तिरंगा यात्रा हमको अति उत्साह उत्साह के साथ बनानी चाहिए क्योंकि जिस प्रकार ऑपरेशन सिंदूर में मोदी जी ने दर्न्ड निश्चय के साथ पाकिस्तान को उसकी औकात दिखाकर बर्बादी के कगार पर ले गए। ऑपरेशन सिंदूर

*मोदी जी की हुंकार, सेना की ललकार,* *स्वदेशी हथियारों का* *प्रहार ,और पाकिस्तान में हाहाकार* ,का प्रतीक बन गया।

प्रकाश पालने कहा कि इस बार की तिरंगा यात्रा में तिरंगे के साथ-साथ ऑपरेशन सिंदूर के कटआउट्स,भारतीय सेना के शौर्य ,और पाकिस्तान की बर्बादी के कटआउट्स और प्ले कार्ड रहेंगे।उन्होंने कहा कि इस बार रक्षाबंधन पर देशवासियों को स्वदेशी कारीगरों की मेहनत से बने समान को अपनी बहनों को भेट करना चाहिए।

*प्रकाश पाल ने कहा कि 5 जुलाई को सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने दिल्ली की मस्जिद में जो बैठक करी उसके सी सी टीवी फुटेज व वीडियो जारी होने चाहिए क्यों की मैं दावे के साथ कह सकता हु उन्होंने मस्जिद में कलमा पढ़ा होगा,जब कोई मंदिर जाता है तो प्रार्थना,पूजा करता, गुरुद्वारा जाता तो अरदास करता,चर्च जाता तो प्रेयर करता,और मस्जिद जाता तो कलमा पढ़ता है।या अखिलेश यादव अल्लाह की कसम खा कर कह दे कि उन्होंने कलमा नहीं पढ़ा।

उन्होंने कहा कि चीन और गलवान पर दिए गए राहुल गांधी के बयान पर सुप्रीम कोर्ट ने ही उनके भारतीय न होने की टिप्पणी की।ऑपरेशन सिंदूर के दौरान राहुल गांधी को तुर्की और चीन की हथियार बनाने वाली अपनी दोस्त कंपनियों की फिक्र थी तभी वो हर बार पूछते थे कि भारत के कितने विमान कितनी मिसाइल नष्ट हुई।जिस प्रकार जम्मू कश्मीर के अपने दौरे में कश्मीर में एक जगह पाकिस्तान का छोटे से बंब से हुए नुकसान को त्रासदी बताया।जिसको पाकिस्तान मीडिया ने कहा कि भारत के विपक्ष के नेता ने कहा कि भारत में पाकिस्तान के हमलों से त्रासदी मच गई।ये राहुल गांधी के भारतीय नागरिक न होने का सबूत है।

जिला अध्यक्ष अनिल दीक्षित ने कहा हर घर तिरंगा अभियान में कानपुर उत्तर जिले का एक भी घर बिना तिरंगा लगे नहीं होना चाहिए तिरंगा यात्रा हर मंडल में किसी ऐतिहासिक स्थल , स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों,शहीदों के घर,महापुरुषों की प्रतिमाओं से प्रारंभ होकर ऐसे ही किसी स्थल पर समाप्त होनी चाहिए।श्री अनिल दीक्षित ने कहा कि 13 अगस्त से 15 अगस्त के बीच कार्यकर्ता घर घर जाकर लोगो को परिवार के सबसे छोटे सदस्य के तिरंगा लगाते हुए पूरे परिवारकी सेल्फी लेकर सोशल मीडिया पर पोस्ट करने के लिए प्रेरित करना है

जिला अध्यक्ष अनिल दीक्षित ने कहा जिस प्रकार माले गांव बंब विसफोट में भगवा को बदनाम करने की साजिश की गई और माननीय मोहन भागवतजी और योगी आदित्यनाथ जी की फसाने की कोशिश की गई अब जब न्यायालय ने साध्वी प्रज्ञा और उनके साथियों को निर्दोष मानते हुए बरी किया तो अब इस बात की जांच करना आवश्यक हो गया कि इन लोगों का फसाने की साजिश रचने वाले लोग कौन है।।

जिला मीडिया प्रभारी भाजपा अनुराग शर्मा ने बताया कि 6 अगस्त से 8 अगस्त के बीच मंडलों की कार्यशालाएं संपन्न होगी 14 अगस्त को विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस मानते हुए जिला स्तर पर प्रदर्शनी, मौन जलूस और गोष्ठी का आयोजन किया जाएगा।बैठक में प्रमुख रूप से अवधेश सोनकर,शिवांग मिश्रा,रोहित साहू,संतोष शुक्ला जितेंद्र विश्वकर्माअनुराग शर्मा,रंजीता पाठक,जनमेजय सिंह सतेंद्र पांडयसीमा एमबीए,अभिनव दीक्षित सीमा एमबीए प्रमोद विश्वकर्मा सुनील जायसवाल,आनंद,मिश्रा गौरव पांडे सहित सभी मंडल अध्यक्ष मंडल प्रभारी,जिला पदाधिकारी उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *