पांच पुलिस कर्मी एक साथ डेंगू पॉजिटिव

कानपुर। शहर में डेंगू और बुखार ने पूरी तरह से अपने पैर पसार लिए हैं। निमोनिया, टायफॉइड, मलेरिया, वायरल और दिमागी बुखार से लोग परेशान हो रहे है। वहीँ डेंगू से अब तक शहर में 35 से अधिक मौतें हो चुकी है। बुखार और डेंगू के चलते मरीजों का आंकड़ा रोजाना बढ़ रहा है। कानपुर आउटर में आने वाले थाना बिधनू में पांच पुलिस कर्मियों के एक साथ डेंगू पॉजिटिव आने की पुष्टि के बाद पुलिस विभाग स्वस्था विभाग में भी हड़कंप मच गया है। थाने के अन्य पुलिस कर्मियों का मेडिकल कराया जा रहा है।

शहर में डेंगू का प्रकोप दिन पर दिन बढ़ता जा रहा है। शहर और आउटर के मरीजों को मिलाकर यह आकड़ा 120 के पार चला गया है। जानकारों की माने तो शहर में एक साथ इतने कम समय में 120 से ज्यादा लोगों में डेंगू की पुष्टी गंभीर बताई जा रही है। कानपुर आउटर थाना क्षेत्र में आने वाले बिधनू थाने के पांच पुलिसकर्मी डेंगू की चपेट में आ गए हैं डेंगू की पुष्टि होने के बाद यह पांचो पुलिसकर्मी छुट्टी पर चले गए हैं, जबकि थाने पर अन्य काम करने वाले पुलिसकर्मियों को व्हाट्सएप ग्रुप के जरिए यह कह दिया गया है कि वह अपने स्वास्थ्य का परीक्षण करवा ले। क्योंकि थाने के कुछ पुलिसकर्मियों को डेंगू और वायरल फीवर के लक्षण मिले है। बिधनु थाना के एसएसई परमहंस प्रसाद बताया जितने भी कर्मी पॉजिटिव पाए गए है उनको छुट्टी देकर इलाज करवाने की सहल गई है, साथ ही हम लोगों ने थाने पुलिसकर्मियों को चेकउप हल्का बुखार आने पर डेंगू की जांच कराने के निर्देश दिए गए है। जिन्हे हल्का भी बुखार आता है उन्हें छुट्टी पर जाने के लिए आर्डर दे दिया है।

बिधनू थाना क्षेत्र में काम करने वाली सिपाही रंजना दीपा, सिपाही दीपेंद्र, नरेंद्र सिंह, अजय कुमार को पिछले एक हफ्ते से बुखार की शिकायत हुई थी। जब इन सभी की हालत बिगड़ने लगी तो यह सभी लोग छुट्टी पर चले गए। फिलहाल ये सभी स्वास्थ्य हैं। इसके अलावा थाने में सिपाही सचिन कुमार नीलेश सुमित सिंह को बुखार की शिकायत हुई जो डॉक्टर से अपना इलाज करवा रहे हैं। कुछ अन्य सिपाही भी स्वास्थ्य परीक्षण के लिए छुट्टी की दरखास्त लगा रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *