छात्र संघ बहाल कराने के लिए बना छात्रसंघ बहाली मोर्चा

कानपुर विश्वविद्यालय एवं महाविद्यालय में छात्र संघ चुनाव बहाल कराने के लिए छात्रसंघ बहाली मोर्चा का गठन और पोस्टर विमोचन

दिनांक– 15 अगस्त 2025

आज स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष्य में छात्र संघ बहाली मोर्चा द्वारा नानाराव साहब पार्क में तात्या टोपे स्मारक में धूमधाम से झंडारोहण एवं पोस्टर विमोचन कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

कार्यक्रम की शुरुआत राष्ट्रगान के साथ हुई, जिसके बाद उपस्थित सभी कार्यकर्ताओं ने तिरंगे को सलामी देते हुए तात्या टोपे जी की प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित की।छात्र संघ बहाली मोर्चा के पोस्टर विमोचन के माध्यम से संगठन ने छात्र संघ की बहाली के लिए दृढ़ संकल्प लिया, साथ ही यह प्रण लिया कि जब तक छात्र संघ बहाल नहीं हो जाता, तब तक छात्र हितों की लड़ाई लोकतांत्रिक ढंग से जारी रहेगी।

कार्यक्रम में उपस्थित छात्रनेताओं ने यह संदेश दिया कि देश की प्रगति और लोकतंत्र की मजबूती के लिए युवाओं का सक्रिय होना अत्यंत आवश्यक है।उन्होंने जोर देकर कहा कि छात्र राजनीति से युवाओं में नेतृत्व क्षमता, सामाजिक जागरूकता और जिम्मेदारी की भावना विकसित होती है, जिससे वे भविष्य में देश के बेहतर नागरिक और नेतृत्वकर्ता बन सकते हैं।
छात्रसंघ बहाली मोर्चा का मुख्य उद्देश्य छात्र सशक्तिकरण और युवा सशक्तिकरण के साथ साथ नेतृत्व क्षमता, मैनेजमेंट, बहुभाषीयता को विकसित करना है।जिससे छात्रों का सर्वांगीण विकास हो सके ताकि हर छात्र अपनी शिक्षा, स्वास्थ, अधिकारों और भविष्य को लेकर सजग व सक्षम बने, और युवाओं की ऊर्जा देश निर्माण में सकारात्मक भूमिका निभा सके।कार्यक्रम में बड़ी संख्या में पूर्व एवं वर्तमान छात्र शामिल हुए, ईस दौरान अंशिका दीक्षित ,अभिजीत राय, शरद कनौजिया, अनस साहू वारसी, राजवीर साहू, अमन यादव, अनुज त्रिपाठी, पुष्पांशु सिंह,विक्की ठाकुर, सुधाकर, गौरांग पाण्डेय, नवीन पांडेय, अभिषेक यादव, अभिनव श्रीवास्तव, रुद्र, देव राय,, सूजल कुमार सहित अनेक महाविद्यालय एवं विश्वविद्यालय के छात्र मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *