आर.एल.बी. पब्लिक स्कूल में स्वतंत्रता दिवस का भव्य आयोजन
कानपुर। केशवपुरम स्थित आर.एल.बी. पब्लिक स्कूल में स्वतंत्रता दिवस बड़े उत्साह और देशभक्ति के माहौल में मनाया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ विद्यालय की एम.डी. जूही श्रीवास्तव, प्राचार्य अभिषेक भट्ट, मेजर ज्ञानेंद्र मिश्रा, उपनिरीक्षक आदित्य सिंह एवं उप-प्राचार्या अपूर्वा परमार ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया।
मुख्य अतिथियों ने अपने संबोधन में छात्रों को राष्ट्रप्रेम, अनुशासन और कर्तव्यनिष्ठा का संदेश देते हुए कहा कि आज का युवा ही कल के भारत की दिशा तय करेगा। उन्होंने विद्यार्थियों से आह्वान किया कि वे शिक्षा के साथ-साथ देश की सेवा में भी अग्रणी भूमिका निभाएं।
इस अवसर पर विद्यालय प्रांगण देशभक्ति गीतों, नारों और तिरंगे की शोभा से गूंज उठा। विद्यार्थियों ने देशभक्ति से ओत-प्रोत नृत्य, नाटक और गीत प्रस्तुत कर स्वतंत्रता सेनानियों के बलिदान को नमन किया। कार्यक्रम में विद्यालय के शिक्षक, छात्र-छात्राएं एवं अभिभावक बड़ी संख्या में उपस्थित रहे और देशभक्ति की भावना से ओत-प्रोत वातावरण का आनंद लिया।
