रोजगार पोर्टल पर इस तरह करें पंजीयन : अंजलि शर्मा

कानपुर देहात 9 सितम्बर 2021
जिला सेवायोजन अधिकारी अंजलि शर्मा ने बताया कि रोजगार पोर्टल पर पंजीयन कैसे करें, इसके अन्तर्गत सेवायोजन की वेबसाइडwww.sewayojan.up.nic.in पर जाये, रोजगार संगम पर क्लिक करें, उसके बाद जॉबसीकर पर जाकर आईडी एवं पासवर्ड बनायें, आईडी बनाने के लिए मोबाइल नम्बर होना चाहिए, एक ईमेल आईडी होनी चाहिए, मोबाइल पर आये ओटीपी को भरें, अब आईडी से लॉगिन करें, अपना प्रोफाइल पूर्णरूप से भरे, फोटो अपलोड करे, सारी डिटेल सही से जांचने के बाद घोषणा पर टिक करें, एक्स-10 कार्ड प्राप्त करें। उन्होंने बताया कि पंजीयन के समय महत्वपूर्ण दस्तावेज जिसमें शैक्षिक योग्यताऐं, एक पासपोर्ट साइज फोटो, एक मोबाइल नम्बर, भारत सरकार द्वारा प्राप्त आईडी, जाति प्रमाण पत्र (यदि लागू हो)।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *