उत्तर प्रदेश सरकार एव शासन की मंशा के अनुरूप नगर निगम और केस्को के संयुक्त तत्वाधान में कानपुर नगर निगम क्षेत्र में स्थापित स्ट्रीट लाइट्स के फ़ेज़ वाइरिंग और मीटरिंग का कराया जा रहा है। इसका उद्देश्य विद्युत के दुष्प्रयोग को रोककर विद्युत की बचत करने के साथ ही एल० ई० ड़ी० लाइट्स के प्रयोग के उपरान्त स्ट्रीट लाइट्स में विद्युत खपत में बचत का विवरण तैयार करना है । उपरोक्त कार्य में केस्को द्वारा फ़ेज़ वाइरिंग का कार्य कराया जा रहा है और कुल लक्षित १००० कि० मी० के सापेक्ष ९०० कि० मी० AB cable डाला जा चुका है। १५ सितम्बर तक १००० कि०मी० का कार्य केस्को द्वारा पूर्ण कर लिया जाना सम्भावित है।
नए एल० ई० ड़ी० लाइट्स को नगर निगम द्वारा भी लगाया जा रहा है तथा उसका कनेक्शन AB केबल से भी कराया जा रहा है। इस कार्य के उपरान्त एल० ई० ड़ी० लाइट्स का समय से switch on/off करके विद्युत का बचत किया जाना सम्भव होने के साथ कहाँ पर लाइट्स कम जल रहीं हैं या नहीं जल रहीं हैं इसका भी पता नगर निगम के कंट्रोल रूम से किया जा सकता है।
आज प्रबंध निदेशक केस्को श्री अनिल ढींगरा जी ने उक्त कार्य और कार्य की प्रगति का स्थलीय निरीक्षण किया गया।

