रूरा क्षेत्र में अपने कार्यकर्ता के खिलाफ क्रास मुकदमा लिखने पर किसान यूनियन (भानु गुट) के कार्यकर्ताओं ने रूरा थाने का घेराव कर लिया। लोगों ने दर्ज मुकदमे को खत्म करने की मांग की। एसओ ने किसी तरह से समझाकर सभी को शांत कराया।
रूरा कस्बा निवासी डाली ने पारिवारिक सिपाही श्यामजी शुक्ला व उसके चचेरे भाई सत्यम के खिलाफ एक सप्ताह पूर्व समाधान दिवस के दौरान एसपी को प्रार्थनापत्र देकर मुकदमा दर्ज कराया था। मामले में दूसरे पक्ष की तरफ से विजयकांत शुक्ला, अवधेश शुक्ला व डाली के खिलाफ लूट व अन्य धारा में मुकदमा भी दर्ज किया गया। इसको लेकर कार्यकर्ता विजयकांत के समर्थन में गुरुवार सुबह मुजफ्फरनगर से लौट रहे किसान यूनियन (भानु गुट) के करीब 50 लोग नारेबाजी करते हुए थाने पहुंच गए। लोगों ने क्रास मुकदमा दर्ज करने पर नाराजगी जताई और इसमें फाइनल रिपोर्ट लगाकर इसे खत्म करने की मांग की। रूरा एसओ धर्मेद्र मलिक ने किसान यूनियन के पदाधिकारियों से बात कर निष्पक्ष जांच का भरोसा दिया और कहा कि कोई बेवजह नहीं फंसाया जाएगा। इसके बाद लोग शांत हुए और थाने से हटे।
